Sunday, April 19, 2026
Latest:
jabalpurLatest

खतरनाक आहट: जबलपुर में आज मिले 60 नए कोरोना मरीज

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में दिवाली के बाद से कोरोना की दबे पांव खतरनाक आहट चिंतित करने वाली है पिछले करीब एक सप्ताह के बाद आज कोरोना के नए संक्रमित का आंकड़ा 50 के पार हो गया आज जबलपुर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 18 नवम्बर को 38 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 432 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 60 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 38 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 657 हो गई है और रिकवरी रेट 93.52 प्रतिशत हो गया है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 60 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 533 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 215 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 661 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 631 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम