खंडवा में FOB निर्माण के चलते 19 नवम्बर को कटनी भुसावल पैसेंजर निरस्त रहेगी
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल,भुसावल मंडल के खण्डवा रेलवे स्टेशन पर पुराने पुल (एफ.ओ.बी.) को ढहाने का कार्य किये जाने के कारण कल दिनांक 19 नवम्बर को पॉवर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
जिसके परिणामस्वरूप रेल प्रशासन द्वारा कल दिनांक 19.11.2019 को गाड़ी संख्या 51686/51685 बीड़-खण्डवा-बीड़ शटल तथा गाड़ी संख्या- 51187 भुसावल- कटनी पैसेंजर अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है।
इसी प्रकार दिनांक 21.11.2019 को कटनी से प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 51188 कटनी-भुसावल पैसेंजर रैक के अभाव में निरस्त रहेगी।

