क्या आपकी भी Pension में होगी 20 प्रतिशत की कटौती, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां Coronavirus की वजह से जहां लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपने EPF अकाउंट से पैसे निकालने पड़ रहे हैं। इस विपरित स्थिति में देश के वित्त मंत्रालय ने देशभर के लाखों Pensioners को बड़ी राहतभरी खबर है। केंद्र सरकार ने उन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है जिनमें पेंशनभोगियों की Pension में 20 प्रतिशत कटौती का दावा किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रविवार को इस मामले में बयान जारी किया है।
वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की Pension में कोई कटौती नहीं होगी। ऐसी खबरें वायरल ही रहो थीं कि सरकार Pension काटने की योजना बना रही है। उसके बाद मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया। यह बात ऐसे समय सामने आई है, जब सरकार को एक तरफ कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों पर भारी खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ “लॉकडाउन” के कारण कर राजस्व एवं विनिवेश समेत अन्य स्त्रोत से आय पर असर पड़ता दिख रहा है।
मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, “ऐसी रिपोर्ट है कि केंद्र सरकार के पेशनभोगियों की Pension में 20 फीसद की कटौती की जा रही है। यह खबर पूरी तरह गलत है। Pension में कोई कटौती नहीं होगी। यह स्पष्ट है कि वेतन और Pension सरकार के नगदी प्रबंधन संबंधी निर्देशों से प्रभावित नहीं होगी।” मंत्रालय के ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साझा किया है।

