katni

कोहराम मचाते नदी में जा घुसी बुलेरो, एक की मौत

कटनी। -कुठला थाना क्षेत्र के पन्ना मोड समीप देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरों ने कोहराम मचा दिया।

IMG 20171211 WA0411

कई लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो ने पहले बरगवां में एक लड़की को टक्कर मारी उसके बाद एक ऑटो वाले को शिकार बनाया फिर लहराती हुई  नदी में जा घुसी।

IMG 20171211 WA0413

बताया जा रहा कि बोलेरो में चार लोग सवार थे जिसमें एक कि मौत हो गयी है।

घटना के बाद कुठला पुलिस ओर क्षेत्र के लोग भारी संख्या में लोग इकठ्ठे  हो गए  ।

घायलो  ओर मृतक को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। बोलेरो का नंबर mp21 ca 6425 बताया गया ।  जबकि बोलेरो के टक्कर से क्षति ग्रस्त ऑटो का नंबर mp 21r 3999 है। बोलेरो में सवार मृतक का नाम आर के मिश्रा बताया गया।जबकी घायलों के नाम घायल गौरव निगम, विजय पटेल  अरुण बल्ला हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply