कोविड वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए आया मैसेज, रजिस्टर करते ही पुलिस कर्मी के खाते से उड़ गए रुपये
Corona Vaccination Maha Abhiyan:
भोपाल। कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर धोखाधडी/ठगी के संबंध में सर्तकता बरतने निर्देश जारी किए गए हैं।
पीएचक्यू से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला रीवा में पुलिस कर्मचारी के मोबाइल पर कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज हेतु अज्ञात मोबाइल नंबर से फर्जी लिंक भेजकर, कॉल कर उस लिंक पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करने हेतु कहा गया, कर्मचारी द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक करने पर उसके खाते से बड़ी रकम निकलने की घटना घटित हुई है।
अत: उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुये अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की किसी भी तरह की लिंकाकॉल प्राप्त
होने पर सर्तकता रखें एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी भी स्थिति में शेयर न करें, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके ।