Site icon Yashbharat.com

कोरोना स्पेशल स्कूटर! 75 किलोमीटर सकता है दौड़, जानिए कीमत?

skooter

skooter

नई दिल्ली. जेमोपाई इलेक्ट्रिक (Gemopai Electric) ने शुक्रवार को बाजार में अपना मिनी ई-स्कूटर मिसो पेश किया. इसकी कीमत 44,000 रुपये है. जेमोपाई इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि उसने मिनी स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है. इसकी डिलिवरी अगले महीने से की जाएगी. जेमोपाई इलेक्ट्रिक गोरीन ई-मोबिलिटी और ओपाई इलेक्ट्रिक का संयुक्त उद्यम है. इस स्कूटर में सिर्फ चालक के लिए एक सीट है. एक बार पूरी चार्जिंग के बाद यह स्कूटर 75 किलोमीटर दौड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- कार खरीदने का अच्छा मौका! SBI दे रहा इस स्कीम के तहत इंसटेंट लोन और 30,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

कंपनी का दावा है कि स्कूटर को दो घंटे में 90 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. जेमोपाई इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक अमित राज सिंह ने कहा, ‘‘ऐसे समय जब हम संकट का सामना कर रहे हैं, हमारे समक्ष सुरक्षित रहते हुए कारोबार की निरंतरता एक चुनौती है. इस दौर में यह एक स्कूटर आवागमन का एक सुरक्षित विकल्प है.’’

यह भी पढ़ें- नई होंडा Livo BS6 का टीजर हुआ जारी, शानदार स्पोर्टी लुक के साथ ये हैं इसमें खासियत

सिंह ने कहा कि कहा कि कोरोना वायरस संकट में एक सीट वाला स्कूटर सुरक्षित यात्रा विकल्प पेश करता है. इस स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की अनुमति की जरूरत नहीं है. इस वाहन की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह स्कूटर दो ट्रिम्स में पेश किया गया है. एक में सामान ढोने के लिए कैरियर है, जो 120 किलोग्राम भार वहन कर सकता है. दूसरा सिर्फ एक सीट वाला स्कूटर है.

Exit mobile version