जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर 9 लोगों को दी गई छुट्टी
जबलपुर(आशीष शुक्ला)। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 13 जून को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से सात और जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

सुखसागर से डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में दो महिलायें और पांच पुरुष शामिल हैं । ये सभी छोटी ओमती भरतीपुर के निवासी है । इन्हें कोविड केयर सेंटर से सुखसागर क्वारन्टीन सेंटर भेजा गया है जहाँ इन्हें अगले सात दिन कवारन्टीन में बिताना होगा।
वहीं जिला अस्पताल से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये दोनों व्यक्तियों में जिनमें एक 35 वर्ष की महिला व एक 9 वर्ष का बालक शामिल है। दोनों को सात दिन घर में ही क्वारन्टीन रहना होगा ।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाये गये 309 व्यक्तियों में से 238 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 58 हो गये हैं ।








