Latest
कोरोना संक्रमित कटनी के कांग्रेस नेता की हालत गम्भीर, वेंटिलेटर पर शिफ्ट
कटनी/जबलपुर । कोरोना संक्रमित कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की हालत ठीक नहीं है। सांस लेने में कठिनाई और फेफड़ों में बढ़ते संक्रमण के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।
मेडिकल कालेज जबलपुर के कोविड केयर सेंटर में इलाजरत कांग्रेस नेता की शुक्रवार की शाम से हालत खराब बताई जा रही है।
उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे उनकी हालत सही नहीं है। इधर उनके करीबियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप भो लगाया है।
दरअसल 2 दिन पहले ही कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव आये थे। उन्हें दिल की बीमारी के साथ हाइपरटेंशन भी पहले से है।
अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार देर शाम से फिरोज अहमद की हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।








