कोरोना वायरस के उपचार में भूलकर भी न लें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, हो सकता है हार्ट ब्लॉक!

Corona अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चर्चा के बाद चर्चा में आया हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
आईसीएमआर ने कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार में जुटे लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सुझाया इसका नाम
बिना डॉक्टरों की सलाह के लेने से हो सकता है हार्ट ब्लॉक जैसी स्थिति
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को बताया कि कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों, या मरीज के साथ रह रहे लोगों में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) मददगार साबित हो सकती है। इससे कुछ लोगों को इस बात की गलतफहमी हो गई कि कोरोना वायरस से निबटने की दवा तैयार कर ली गई है और अब इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।
लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की सोच बेहद घातक है क्योंकि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का उपचार करने के लिए नहीं, बल्कि उसके उपचार में मदद कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सुझायी गयी है।








