कोरोना पाजीटिव कैदियों को शिफ्ट करने का रीवा में विरोध, सांसद विवेक तन्खा बोले.. वन मैन सरकार ऐसे ही निर्णय लेगी
जबलपुर। समस्त रीवा संभाग में इंदौर से स्थानांतरित 2 करोना पॉज़िटिव क़ैदियों का घोर विरोध शुरू है। इस बीच राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए इसे लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। श्री तन्खा ने ट्विट कर कहा कि रीवा संभाग आज तक करोना के भूत से अछूता था।
क़ैदियों को भेज कर मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे संभाग के सुख और सुरक्षा से खिलवाड़ किया। वन मैन शो की सरकार में कोई निर्णय लेने वाला नहीं मध्य प्रदेश सरकार का यह प्रकोप जनता निकल रहा है। श्री तन्खा ने कहा कि रीवा में जनाक्रोश व्याप्त होना स्वाभाविक है। चन्द अफ़सरों की सरकार में ऐसे ना समझी के निर्णय होते है। अफ़सर की सोच मात्र प्रशासनिक होती है। अगर रीवा के जनप्रतिनिधि से परामर्श होता तो ऐसा निर्णय क़तई नहीं होता।
आज मध्य प्रदेश में व्यवस्था का प्रश्नचिन्ह उठ खड़ा हुआ है। मेरी भावना रीवा संभाग की जनता के साथ है। अन्याय का प्रतिरोध ज़रूरी है। गौरतलब है कि श्री तन्खा ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है जिसमें मंत्रीमंडल नहीं बनने पर निशाना साधते कहा कि यहां तो राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

