Latest

कोरोना कवच और कोरोना रक्षक का ऐलान, जानिये खास बातें और कैसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते आम आदमी के लिए एक और राहत भरी खबर है। यदि आप बीमा करवाने वाले हैं या करवा चुके हैं तो यह आपके लिए जरूरी सूचना है।

बीमा कंपनियों की शीर्ष नियामक संस्‍था इरडा IRDA ने स्टैंडर्ड इंडेम्निटी बेस्ड (प्रतिपूर्ति आधारित) पॉलिसी “कोरोना कवच” और स्टैंडर्ड बेनिफिट बेस्ड (लाभ आधारित) पॉलिसी “कोरोना रक्षक” का ऐलान किया है। इंडेम्निटी बेस्ड पॉलिसी में इलाज का पूरा खर्च दिया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा सम इंश्योर्ड के बराबर होती है।

वहीं, बेनिफिट बेस्ड पॉलिसी में जांच के बाद सम इंश्योर्ड के बराबर की राशि एकमुश्त दे दी जाती है। नियामक ने कहा है कि कोरोना पर केंद्रित होने के बावजूद “कोरोना कवच” पॉलिसी में बीमा अवधि के दौरान अन्य सभी बीमारियों का इलाज भी कवर होगा। इस पॉलिसी की अवधि 3.5 से 9.5 महीने के बीच रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम