कोथ कलां डेरे में गद्दी को लेकर पथराव, DSP सहित 8 लोग घायल
हिसार। नारनौंद के कोथ कला में दादा काला पीर डेरा की गद्दी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को डेरे की गद्दी को लेकर डेरे में हिंसा हो गई. पुलिस और शरारती तत्वों के बीच एक घंटे तक जमकर पत्थरबाजी हुई. पत्थरबाजी में हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादयान सहित आठ लोग घायल हो गए जिसमें एक पत्रकार भी शामिल है.
दो बाबाओं के बीच डेरे की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद
दो बाबाओं के बीच डेरे की गद्दी को लेकर चला आ रहा ये विवाद आज उस समय बढ़ गया जब 7 पीरों द्वारा बाबा सुकराइनाथ नाथ को गद्दी पर बैठा ने की घोषणा कर दी गई. घोषणा करने के जब सातों पीर वापस जा रहे थे तो उनकी गाड़ियों पर ग्रामीणों और दूसरे बाबा के समर्थकों ने पत्थर बरसा दिए जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची.
ग्रामीणों और पुलिस में पथरबाजी
नारनौंद के कोथ कला में दादा काला पीर डेरा की गद्दी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. बुधवार को डेरे की गद्दी को लेकर डेरे में हिंसा हो गई. पुलिस और शरारती तत्वों के बीच एक घंटे तक जमकर पत्थरबाजी हुई. पत्थरबाजी में हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादयान सहित आठ लोग घायल हो गए जिसमें एक पत्रकार भी शामिल है.
दो बाबाओं के बीच डेरे की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद
दो बाबाओं के बीच डेरे की गद्दी को लेकर चला आ रहा ये विवाद आज उस समय बढ़ गया जब 7 पीरों द्वारा बाबा सुकराइनाथ नाथ को गद्दी पर बैठा ने की घोषणा कर दी गई. घोषणा करने के जब सातों पीर वापस जा रहे थे तो उनकी गाड़ियों पर ग्रामीणों और दूसरे बाबा के समर्थकों ने पत्थर बरसा दिए जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची.
ग्रामीणों और पुलिस में पथरबाजी
पुलिस ने वहां से उन बाबाओं का बचाव करते हुए उन्हें वहां से निकाल दिया. फिर ग्रामीणों और पुलिस के बीच आपस में एक घंटा पत्थरबाजी चली जिसमें DSP नरेंद्र कादयान को ग्रामीणों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी में चोट आ गई और अन्य पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं.
देर रात बनी रही तनाव की स्थिति
गांव में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी. वहीं बुधवार दिन में इस डेरे में हिमाचल के राज्यपाल देवव्रत आर्य भी डेरे में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे और हवन यज्ञ में आहुति डाली थी. वहीं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे और गद्दी को लेकर कई दिनों से चले आ रहे विवाद को शांतिप्रिय ढंग से निपटाने की अपील की थी.