दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को दो मुख्यमंत्री मिल गए हैं। ऐसा एक सरकारी विज्ञापन में हुई कॉपी और पेस्ट के चक्कर में हुई चूक के चलते हुआ। विज्ञापन बनाने वाले ने एक स्थान पर मुख्यमंत्री लिखकर दूसरीजगह पर उसकी पेस्टिंग कर दी। लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई बैनर टांगने वालों ने भी इसे नजरअंदाज कर दिया और और यह फोटो वाइरल हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ इसमें मनीष सिसोदिया को भी मुख्यमंत्री बता दिया गया। जबकि वह यहां के उपमुख्यमंत्री हैं। ट्विटर पर उसी विज्ञापन की फोटो खींचकर किसी ने डाल दी, जो बाद में वायरल होने लगी। यूजर्स यह कहकर मजाक बनाने लगे कि मनीष सिसोदिया की इच्छा पूरी हुई। किसी ने एक को मुख्यमंत्री बताया, तो दूसरे को मूर्खमंत्री। वहीं, एक यूजर का कहना था कि केजरीवाल का बस चले, तो वह अमेरिका में भी सरकार बना लें। शुक्रवार को ट्विटर पर दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय के विज्ञापन की एक तस्वीर वायरल हो रही थी। लोन गारंटी स्कीम एवं स्कॉलरशिप के लिए वेब पोर्टल के शुभारंभ से जुड़े इस विज्ञापन में भारी चूक हुई थी। मुख्य अतिथि इसमें केजरीवाल थे। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता सिसोदिया के जिम्मे थी। मगर दोनों के पदों की जगह मुख्यमंत्री ही लिखा था। जिस पर लोगों ने जमकर उनका मजाक बनाया
वरिष्ठ पत्रकार और सीएसडीएस से जुड़े रहे अभय कुमार दुबे ने पूछा, क्या दिल्ली में दो सीएम हैं? या अखबार से बड़ी गलती हुई है? या फिर मनीष जी की इच्छा अखबार ने पूरी की है?
दिल्ली सरकार के इस विज्ञापन को आप से निष्कासित नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “विज्ञापन छपवाने की इतनी जल्दी कि दो दो मुख्यमंत्री। एक को राज्यसभा भेज दो।
कॉपी पेस्ट के चक्कर में राजधानी के दो मुख्यमंत्री

