Latest

कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देसी चाय लाइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन में शामिल होने के लिए ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकेडमी पहुंचे थे। यहां सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी को चाय की तलब लगी और उन्होंने चाय की मांग की।

पीएम मोदी द्वारा चाय की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने उन्हें ग्रीन टी पीने की सलाह दी, लेकिन पीएम ने उन्हें नकार दिया। किरन रिजिजू को तुरंत जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे देसी चाय से ज्यादा खुश होंगे, जिसमें दूध और चीनी रहती है।

वहीं इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा के मुद्दों को लेकर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “टेकनपुर में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। पिछले तीन सालों में इन सम्मेलन के पदार्थ और प्रकृति में तेजी से बदलाव आया है। इस नए फॉर्मेट में विचारों और विचार-विमर्श की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने साईबर सिक्यूरिटी को लेकर भी बातचीत की।

Leave a Reply

Back to top button