मध्यप्रदेश

कैलाश से संघ, सेवादल से हाईकमान नाराज, घिरे विजयवर्गीय यहां कांग्रेस अहसज

शिवसेना से गठबंधन के कारण कांग्रेस अहसज

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाराज है तो कांग्रेस सेवादल का शिविर पार्टी हाईकमान के निशाने पर आ गया है। विजयवर्गीय ने कहा था कि यदि यहां संघ पदाधिकारी नहीं होते तो इंदौर मे आग लगा देता। खबर है कि कैलाश द्वारा संघ पदाधिकारियों को पसंद नहीं आया। यहां चल रहे कांग्रेस सेवादल के शिविर में सावरकर से जुड़ी विवादास्पद किताब बांटने से कांग्रेस हाईकमान बेहद नाराज हैं। इस मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी तक देनी पड़ी है। इसकी वजह से महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार में शामिल पार्टी को बेहद असहज होना पड़ा है। सूत्रों का कहना है कि इस मामलें में कांग्रेस हाईकमान ने कड़ा रुख अपनाया है और भविष्य में सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

संघ की नाराजगी का यह भी कारण
सूत्रों के अनुसार इंदौर में चले रही संघ की बैठक में बाकायदा इस पर चर्चा हुई कि कैलाश जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। संघ को विजयवर्गीय की यह बात भी पसंद नहीं आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास पश्चिम बंगाल का प्रभार है यदि वे मप्र वापस आए तो दो दिन के अंदर सरकार गिए जाएगी। उन्होंने अफसरों को भी औकात में रहने की चेतावनी दी थी। संघ से जुड़े एक पदाधिकारी का कहना था कि संघ किसी भी सवयंसेवक अथवा भाजपा पदाधिकारी की ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाषा में संयम बरता जाना चाहिए।

सावरकर पर रुख वहीं, पर शिविर में तरीका गलत
कांग्रेस के वीर सावरकर को लेकर रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है, लेकिन जिस तरह विवाद पैदा हुआ, पार्टी को यह तरीका ठीक नहीं लगा। अब पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सत्ता में भागीदार है। सरकार चलाने के लिए कई मसलों पर शिवसेना ने कट्टर हिंदुत्व पर रास्ता छोड़ा है। शिवसेना चाहती है कि कांग्रेस और राकांपा भी उनकी भावना का याल रखे। यही कारण है कि भोपाल में सेवादल के शिविर में जैसे ही यह किताब बंटी तो सबसे पहली प्रतिक्रिया शिवसेना की तरफ से ही आई। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा। पार्टी चाहती है कि नेता सावरकर पर लाइन न छोड़ें लेकिन जबरन इस मसले को तूल न दें।

Leave a Reply

Back to top button