Latest

कैमोर नगर के लिए एक और सौगात, विधायक के सहयोग से बस स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन

कैमोर नगर परिषद के तत्वावधान मे व विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के सहयोग से कैमोर बस स्टैंड का भूमि पूजन स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

ज्ञात हो की विगत दिनो विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बस स्टैंड निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी थी किन्तु किन्हीं कारणों बस कार्य प्रारंभ न हो सका जिसका निराकरण नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों ने कर कार्य को गती प्रदान की कैमोर पैट्रोल पम्प के पास भव्य बस स्टैंड का निर्माण होगा।

नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट पूर्व उपाध्यक्ष विधी विधान से पूजा अर्चना कर कार्य को गती प्रदान की। वही उपाध्यक्ष संतोष केवट ने कहा की विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर नगर का विकास तिब्रता के साथ किया जा रहा है।

आगे भी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आशिर्वाद रहा तो नगर मे अनेको सौगाते मिलेगी। इस दौरान सभी पार्षद व अधिकारी कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही ।

Back to top button