कैटरीना से तबाही, ऐसे पूरी हुई भविष्यवाणी

भविष्य डेस्क । भविष्य जानने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि उसके साथ आने वाले वर्षों में क्या होगा। अक्सर कई लोग भविष्यवक्ता होने का दावा करते हैं और कुछ भविष्यवाणियां करते हैं। मगर, हर बार वे सही हों, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, इतिहास में नजर डालें, तो दुनिया की कई बड़ी घटनाओं के बारे में सदियों पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी और वे सच भी साबित हुईं।
इन भविष्यवाणियों के सत्य होने पर लोगों को झटका लगा और हादसों के बार पूरी दुनिया में मातम मना। आज हम आपको कुछ ऐसी ही दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताने जा रहें है, जिनकी सदियों पहले भविष्यवाणी हुई थी और जो सच भी साबित हुईं।
अमेरिका पर हमला
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इससे पूरी दुनिया हिल गई थी। कई लोग ये दावा करते है कि उन्होंने इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। ऐसा ही एक भविष्यवक्ता वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में काम करता था और उसे लगा कि कुछ गलत होने वाला है और उसे घर जाना चाहिए। वह जैसे ही छुट्टी लेकर घर गया तो उसके टीवी पर ट्रेड सेंटर पर हमला होने की खबर देखी।
अब्राहम लिंकन की मौत
अमेरिका के महान राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन खुद किसी की हत्या या मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर देते थे। इसका सबूत उन्होने अपनी मौत की भविष्यवाणी के साथ दिया था। उन्होंने सपना देखा था कि वह वाइट हाउस में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल हैं, फिर जब वो किसी सिपाही से पूछते हैं कि कौन मरा है? तो सिपाही जवाब देता है, राष्ट्रपति महोदय आप।
एमएच370
सोलहवीं सदी के फ्रेंच दार्शनिक नोस्त्रेदमस ने अपने जीवन में कई सफल भविष्यवाणियां की थीं। उनके अनुयायी बताते हैं कि एक बार उन्होने कहा था कि एक दिन आसामान में कुछ ऐसी चीज गायब होगी, जिसका लोगो को काफी दुख होगा और बहुत नुकसान होगा। अगर इस बात को जोड़कर देखा जाए, तो लोगो का मानना था कि एयरबस एमएच370 भी इसी तरह गायब हुआ था। जिस समय नास्त्रेदमस ने यह भविष्यवाणी की थी उस समय विमान का आविष्कार नहीं हुआ था।
प्रथम विश्व युद्ध
1914 में एक मनोविश्लेषक कार्ल जंग ने कहा था कि कुछ ही समय में चारों और खून होगा। खून का एक समुद्र एल्पस से उत्तरी समुद्र की ओर जा रहा होगा। चारों और लाशो का ढेर होगा। उनका अंदाजा बिलकुल सही निकला और इस घटना के एक माह बाद ही प्रथम विश्व युद्ध शुरू हो गया था।
हिटलर का उदय
दुनिया के महान भविष्यवक्ता और फ्रेंच दार्शनिक नास्त्रेदमस ने हिटलर का उदय भी देखा था। उन्होने उस समय कहा था कि पूरी दुनिया को अलार्म की तौर पर संकेत देने वाला आएगा और इस दुनिया में भूचाल मचाएगा। वो इंसान किसी गरीब परिवार से ही आएगा। संयोगवश हिटलर भी एक गरीब परिवार से उठ कर ही पूर्व का बड़ा नेता बना और उसने द्वितीय विश्व युद्ध के रूप में पूरी दूनिया में तहलका मचाया।
जापान में परमाणु हमला
नास्त्रेदमस ने द्वितीय विश्व और हिटलर के साथ दो शहरों की तबाही के बारे में भी पहले ही बता दिया था। उन्होने कहा था कि कोई बड़ी सी चीज दो शहरों पर गिरेगी, जिसके कारण पूरा देश तबाह हो जाएगा। जापान के दो शहर परमाणु हमले में पूरी तरह तबाह हो गए थे।
द ग्रेट फायर ऑफ लंदन
नास्त्रेदमस ने लंदन में भयावह आग लगने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने इसकी सही तारीख और वर्ष भी बता दिया था। मगर, तब इस बात को ज्यादा गंभीरता से नही लिया गया। हालांकि हादसे के बाद लोगों ने कहा कि अगर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को मान लिया जाता, तो कई लोगो की जान बच सकती थी।
अमेरिकन एयरलाइंस डीसी-10 फ्लाइट 191
1970 के दशक में डेविड बूथ नाम के एक शख्स ने लगातार दस रातों तक एक प्लेन क्रैश होने का सपना देखा। संयोग देखिए कि जिस दिन उसने 10वां सपना देखा था उसी दिन अमेरिकन एयरलाइंस डीसी-10 फ्लाइट 191 क्रैश हो गई। इसमें सवार 272 लोग मारे गए थे। बताया जाता है कि प्लेन में अचानक ही धमाका हो गया था।
टाइटैनिक का डूबना
दुनिया में कई लोगों ने इसके डूबने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। एनै वार्ड नाम की एक मैड ने इस शिप पर चढ़ने से मना कर दिया था। उसने उसी वक्त कह दिया था कि इस जहाज के साथ कुछ बहुत बुरा होगा और यह वापस लौटकर नहीं आएगा। हालांकि, उसकी जान तो बच गई, लेकिन टाइटैनिक डूब गया।
कैटरीना से तबाही
एक सन्यासी ने सपने में देखा था कि कोई तूफान तेजी से आ रहा है और इसके लिए लुसियाना तैयार नहीं है। उसने इस तूफान के बारे में पहले ही सचेत कर दिया था। इसके बाद यह भयावह घटना 2005 में हुई। तब न्यू औरलेंस के कई इलाकों को कैटरीना नाम के एक चक्रवात ने तबाह कर दिया था।








