katniमध्यप्रदेश

केन नदी में विसर्जित हुई अटल जी की अस्थियां

पन्‍ना, कटनी। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थियों का विसर्जन आज पन्ना जिले में केन नदी में विधि पूर्वक किया गया। इस दौरान प्रदेश के मंत्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र प्रताप सिंह, कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले , जयप्रकाश चतुर्वेदी, पन्ना जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम, पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भाजपा जन उपस्थित थे।

IMG 20180825 WA0012

कटनी में भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा का कल सायं बजरंग नगर पीरबाबा से नगर प्रवेश हुआ। यहां मौजूद शहरवासियों तथा भाजपा जनों ने अटल जी के अस्थि कलश का दर्शन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। माधवनगर गेट पर श्रद्धासुमन अर्पित करने राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक भाजपा जनों के साथ खड़े रहे। जैसे ही कलश यात्रा पहुंची अटल जी को श्री पाठक तथा अन्य सभी भाजपाईयों ने पुष्प अर्पित किये। उपरांत शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अस्थि कलश यात्रा कचहरी चौक स्थित द्वारका भवन पंहुची। यहां श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी समाजों के लोगों ने अटल जी के अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित की। अटल जी अमर रहें जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी के नारों के साथ भाजपा जनों ने अटल जी के अस्थिकलश को भरे मन से बिदा किया। मिशन चौक पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के सदस्यों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20180824 WA0030

यात्रा प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र पटवा, महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, रामरतन पायल आदि रथ पर सवार थे। उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा नम आंखों से अटल जी को अंतिम विदाई दी। द्वारका भवन में श्रद्धांजलि सभा में लागों ने अटल जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें इस सदी मेंं राजनीतिक क्षितिज का महानायक एवं सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि अटल जी के संकल्पों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले माधवनगर गेट पर राज्यमन्त्री संजय के साथ जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, पद्मा शुक्ला, नगर अध्यक्ष राम रतन पायल, अलका जैन, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, चमनलाल आनंद, रामचंद तिवारी, लक्ष्मण वीरवानी, रवि खरे, हरिशंकर गर्ग, अश्विनी गौतम, महेश शुक्ला, रणबीर कर्ण, आशीष गुप्ता, कन्हैया सचदेवा, बच्चू निषाद, आशीष निषाद, सुधीर बाजपेयी, वागीश आनंद, मनीष दुबे, कैलाश जैन, मयंक गुप्ता, महेश होतवानी, भरत टेकचंदानी, कैलाश तनवानी मिट्ठूलाल जैन, चेतन हिन्दूजा, मनीष लालवानी, मीरा विश्वककर्मा, मोती हल्दकार, विजय दुबे, रामू साहू, सत्यनारायण अग्रहरि सहित कई वरिष्ठ भाजपा जन ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। द्वारका भवन में आरएसएस के जिला कार्यवाह उमेश मिश्रा, कैलाशचंद बगाड़िया, संजय चौदहा, शैलेन्द्र जैन, विजय स्वर्णकार, भावना सिंह, रूकमणी बर्मन, दीपक टंडन, हीरामणी बरसैया, शमीम बानो अभिषेक ताम्रकार, शिल्पी सोनी, नीरा सेठिया, सीमा जैन, संगीता जायसवाल, ओमप्रकाश तिवारी सुनील उपाध्याय, ब्रजमोहन उपाध्याय, सचिन तिवारी, अश्वनी जोधवानी आदि भाजपाजन मौजूद रहे। कुछ देर रूकने के पश्चात यात्रा शाहनगर के लिए प्रस्थान कर गई।

बरही पहुंची दूसरी कलश यात्रा, सैकड़ों लोगों ने की पुष्प वर्षा

IMG 20180825 WA0021
कटनी भाग्यशाली जिलों में से जहां आज भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दो अस्थि कलश यात्रा निकाली जिनपर जिलेवासियों ने पुष्प वर्षा कर अटलजी को श्रद्धाजंली दी अनूपपुर शहडोल होते सतना के आगें रीवा संभाग में सोन नदी में विसर्जित होने वाले कलश को लेकर जाने वाली यात्रा का विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही में अस्थि कलश पर विजयराघवगढ़ विधायक एवं राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धां सुमन अर्पित किये। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती तिवारी, गणेश राव, भाजपा जिला महामंत्री उदयराज सिंह, भाजपा नेता सतीश तिवारी, डारेश्वर पाठक के साथ नगरवासियों ने आदर और श्रद्धा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की जिन मार्गो से अटल जी की अस्थि कलश यात्रा गुजरी, वहां सड़क किनारे खड़े लोग पुष्प वर्षा कर अटलजी को श्रद्धाजलि दे रहे थे। अटलजी अमर रहें, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा आदि नारे गुंजायमान थे।

बड़वारा के भाजपा जनों ने दी श्रद्धांजलि
अस्थि कलश के दर्शन करने बड़वारा से भी कार्यकर्ता पहुंचे जिसमें विधायक मोती कश्यप, विजय गुप्ता, राजेन्द्र सोंधिया, राजा चौरसिया,जगदीश उरमलिया, राकेश यादव, विनोद रजक, योगेश खरे, रेवा शर्मा, विजय अग्रवाल मनसुख बर्मन, रमाकांत तिवारी, अर्जुन तिवारी आदि बड़वारा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Back to top button