केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 8 नवंबर को छिंदवाड़ा, विजयराघवगढ़, जबलपुर और भोपाल विधानसभाओं में जन सभा करेंगी

Smriti irani

भोपाल। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी 8 नवंबर को छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर और भोपाल जिले की विधानसभाओं में चुनाव प्रचार पर रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती स्मृति ईरानी 8 नवंबर को दोपहर 1 बजे छिंदवाडा जिले की चौरई विधानसभा, दोपहर 3 बजे कटनी जिले की विजयराघवगढ विधानसभा के बरही, शाम 5 बजे जबलपुर जिले की केंट विधानसभा के बडापत्थर एवं रात्रि 8 बजे भोपाल जिले की नरेला विधानसभा के करोंद में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारीआशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें-  चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का नया 'मास्टरप्लान', अब इंडस्ट्री के भरोसे नहीं बैठेगी; खुद हर महीने तैयार करेगी प्रोडक्शन का डेटा