केजरीवाल का अभय चौटाला पर तंज, कहा- चाचा से दुष्‍यंत की पब्लिसिटी देखी नहीं गई

kejriwal

हिसार। जननायक जनता दल (जजपा) और आम आदमी पार्टी की ओर से हिसार के सेक्‍टर 16-17 सेक्‍टर में आयोजित रैली में दिल्‍ली के सीएम अर‍विंद केजरीवाल और दुष्‍यंत चौटाला पहुंच चुके हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ आप के विधायक सुशील गुप्‍ता भी पहुंचे हैं।

केजरीवाल ने संबोंधन के दौरान अभय चौटाला और अन्‍य पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा चाचा अभय चौटाला से भतीजे दुष्‍यंत चौटाला की पब्लिसिटी देखी नहीं गई। मगर दुष्‍यंत चौटाला ने कहा चाचा पार्टी आपकी, डंडा आपका, झंडा आपका मुझे तो जनता की सेवा करनी है।

हम दुष्‍यंत के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर आप लोग हिसार सीट पर आम आदमी पार्टी और जेजेपी के साझे उम्‍मीदवार दुष्‍यंत को एमपी बनाएंगे तो विकास की कोई कमी नहीं रहेगी।

वहीं रैली में अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना चौटाला भी पहुंचने ही वाले हैं। रैली में पहुंचने से पहले जब केजरीवाल और दुष्‍यंत चौटाला गाड़ी में सवार होने लगे तो एक दिव्‍यांग कार्यकर्ता ने आवाज लगाई। इसके बाद दोनों ही दिव्‍यांग कार्यकर्ता के पास पहुंचे और व्‍हील चेयर पर बैठे युवक के साथ सेल्‍फी भी खिचवाई।

Leave a Reply