Site icon Yashbharat.com

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग पचास फीसद की गई कटौती

hospitals

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना के बढ़ते नए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने महामारी के इलाज में प्रयोग होने वाली  प्रमुख दवा रेमडेसिविर के दाम में बड़ी छूट दी है। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग पचास फीसद दामों की कटौती की है। इसकी कीमत दो हजार रुपए तक कम कर दी गई है। इस इंजेक्शन की कीमत 2,450 रुपये है। कटौती के बाद रेमडिसिविर का इजेंक्शन 1225 रुपए में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रेमडेसिविर के इजेंक्शन के दामों में कटौती की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि कोरोना के लाखों मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमतों में लगभग 50 फीसद की कटौती की है। कोरोना वायरस की दूसरी बड़ी लहर के बीच यह कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर है। यह कदम ऐसे समय पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारत में दैनिक नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version