चाईबासा। अब बारात में शामिल मारवाड़ी समाज की महिलाएं सड़क पर नहीं नाच सकेंगी। इसके अलावा शादी से पहले लड़के और लड़की फोटो सेशन (प्री-वेडिग शूटिग) नहीं करा सकेंगे। यह निर्णय गुरुवार को झारखंड में चाईबासा के मारवाड़ियों ने सर्वसम्मति से लिया। हालांकि इस निर्णय पर फिलहाल चाईबासा में ही अमल होगा, लेकिन आने वाले समय में यह नजीर होगा।
मारवाड़ी सम्मेलन की चाईबासा शाखा की कार्यकारिणी समिति ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज के लिए नियम बनाने का निर्णय पिछली बैठक में लिया था। इसी के मद्देनजर गुरुवार को रूंगटा मैरेज हाउस में अनिल मुरारका की अध्यक्षता में मारवाड़ी सम्मेलन की स्थानीय शाखा की बैठक की हुई। शादी-ब्याह, जन्मोत्सव के अवसर पर किन्नरों द्वारा मनमाने तरीके से किए जाने वाले भयादोहन को रोकने के लिए पिछली बैठक में बनाई गई समिति ने बताया कि बार-बार किन्नरों को बुलाने का प्रयास किया ताकि उनसे बात कर मध्य का रास्ता निकाला जाए पर वे नहीं आएं।
बैठक में विचार-विमर्श के बाद जन्मोत्सव के अवसर पर 500 से 3100 रुपये एवं शादी-ब्याह के अवसर पर 1100 रुपये से लेकर अधिकतम 5000 रुपये तक नेग के तौर पर देने का निर्णय लिया गया। इसमें कहीं कठिनाई आती है तो सम्मेलन के पदाधिकारी या समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
मारवाड़ियों की होगी जनगणना : चाईबासा और आसपास इलाके में रह रहे मारवाड़ियों की जल्द गिनती होगी। इस जनगणना में सभी लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया गया। साथ ही इस दौरान तैयार परिवार की सूची सभी सदस्यों को दी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ सदस्य इन्दर पसारी को संयोजक बनाया गया। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि वे एक पांच सदस्यीय समिति बनाकर एक माह के अन्दर कार्य संपन्न करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के हर परिवार तक समाज में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना वाट्सएप द्वारा सम्मेलन पहुंचाएगा।
-
कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश -
नंदीग्राम उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ के हलफनामे के खिलाफ कांग्रेस की याचिका खारिज, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -
शिव गरीबों के, राम अमीरों के: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर मचा राजनीतिक बवंडर; BJP का करारा पलटवार -
Asian Games 2026: निशानेबाज़ नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में जीता गोल्ड; भारत को मिला 5वां स्वर्ण पदक -
कश्मीर: करनाह में बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती -
Insurance Rules: बीमाधारकों की बल्ले-बल्ले-मिस-सेलिंग और महंगे प्रीमियम पर IRDAI का बड़ा वार, बदल जाएंगे इंश्योरेंस के नियम -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने से गई जान; कमरे से मिला इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की रिश्वत लेते धारवाड़ का तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार -
PM मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ आगाज -
30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव -
3 साल बाद भारत लौटी IPL ऑक्शन की मेजबानी: दिसंबर 2026 में देश में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव, 2028 मेगा ऑक्शन फिर विदेश में -
ओडिशा के मयूरभंज में संदिग्ध कोड वाला कबूतर मिलने से सनसनी: पैर की रिंग पर लिखा ‘BAN-2026’, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे