katni

कुटेश्वर माइंस की खदान में उतरा रहा महिला का शव

कटनी/बरही:- कुटेश्वर माइंस के बंद पड़ी खदान नम्बर 1 में एक अज्ञात महिला का शव उतरा रहा है। मामले की खबर से इलाके में सनाखा खिंच गया। शव की शिनाख्तगी अभी तक नही हो पाई है। सूचना पर मौके में पहुँची बरही पुलिस शव देखकर लौट आई है।

शव को अभी तक बाहर नही निकाला गया था। पानी के जीवजंतु शव को नोच रहे है, जिससे मृतिका का शक्ल पहचानने में मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हरे कलर के सलवार-सूट व स्वेटर पहने मृतिका की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस-पास होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह सनसनीखेज घटना कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम ग़ैरतलाई में संचालित सेल के उपक्रम कुटेश्वर माइंस की बंद पड़ी खदान का है।
दो साल पूर्व छात्र की मिली थी लाश
कुटेश्वर माइंस की बंद पड़ी इसी खदान में दो वर्ष पूर्व 1 जनवरी को नए का साल जश्न मनाते समय डीएव्ही स्कूल स्कूल कुटेश्वर के एक छात्र के डूबने से मौत हुई थी, जिसके बाद मौत की खुली पड़ी उक्त खदान को सुरक्षित करने के निर्देश प्रशासन ने कुटेश्वर माइंस प्रबंधन को दिए थे, लेकिन दो साल बाद भी माइंस प्रबंधन द्वारा मौत की इस खदान को सुरक्षित करने की अभी तक कवायद तक नही की गई।

IMG 20180311 WA0048
हत्या या आत्महत्या
बहरहाल शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है और न ही शव को खदान के बाहर निकाला गया है। मृतिका हादसे का शिकार हुई या फिर उसे मौत के घाट उतारकर खदान में फेंक दिया गया यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। शाम 6 बजे तक मृतिका का चेहरा स्पस्ट नजर आ रहा था, रात 8 बजे तक जीवजंतु शव को नोच दिए थे, जिससे चेहरा खून से लथपथ नजर आने लगा।

Leave a Reply

Back to top button