किस चीज के लालच में फुर्र हो जाती थीं रेखा, जानना चाहेंगे?

रेखा बचपन में बहुत चुलबली थीं। वो एक नंबर की ड्रामेबाज थीं। इमारत से कूदने की कोशिश करती थीं। नई-नई उम्र में काम करना शुरू किया था। तब फिल्म सेट से जल्द लौटने का बहाना बनाकर भाग जाती थीं। पता है, वह ऐसा किस वजह से करती हैं। अगर नहीं, तो पढ़िए उनके जन्मदिन (10 अक्टूबर) पर यह खास किस्सा।

रेखा से जुड़ा यह किस्सा तब का है, जब उनकी उम्र 12-13 रही होगी। टीवी इंटरव्यू में सिमी गरेवाल उनसे इस बारे में पूछती हैं। जवाब में वह कहती हैं- “हां। मैं सेट से भाग जाती थी। आप सोचिए न 12-13 साल की लड़की को कोई आइसक्रीम या चॉकलेट का लालच देगा, तो वह फट से भागेगी ही। लेकिन मैं भागती नहीं थी। यह कहकर जाती थी कि बस अभी आई…।” ऐसे में सब सेट पर परेशान हो जाते थे।

आगे वह इंटरव्यू में कबूलती हैं कि वह एक नंबर की ड्रामेबाज थीं। उन्हें स्टूडियो में बंद रहना नहीं पसंद था। वह उड़ना चाहती थीं। यही कारण था कि उनका मन किसी पहाड़ी या इमारत से कूदने का करता था। बहुत सारे लोगों ने इस चीज को लेकर तकह-तरह की बातें कीं। कहा गया कि रेखा खुदकुशी करना चाहती थीं। रेखा ने इस पर साफ कि बचपन में उनकी उड़ने की तमन्ना थी। लिहाजा वह वैसा करना चाहती थीं। उनका सुसाइड करने या खुद को नुकसान पहुंचाने का बिल्कुल भी ख्याल नहीं था।

Exit mobile version