मुझे स्कर्ट पहनना लगता है अटपटा-बोली महिला सिपाही, 5 महिला पुलिसकर्मियों ने जेंडर बदलने किया ऐसा आवेदन
मुझे स्कर्ट पहनना लगता है अटपटा-बोली महिला सिपाही, 5 महिला पुलिसकर्मियों ने जेंडर बदलने किया ऐसा आवेदन। उत्तर प्रदेश पुलिस की पांच महिला सिपाही अब पुरुष बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने डीजी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर लिंग परिवर्तन की इजाजत मांगी है। पुलिस अफसर भी ऊहापोह में हैं। गोरखपुर सहित अन्य जिलों के एसपी को पत्र भेजकर काउंसलिंग कराने को कहा गया है।
यूपी पुलिस की पांच महिला सिपाहियों ने डीजी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी है। इनमें गोरखपुर में तैनात एक महिला सिपाही का भी नाम है। पुलिस महकमे में पहली बार इस तरह का मामला सामने आने के बाद अफसर भी परेशान हैं।
पांच में से एक महिला सिपाही सोनम गोरखपुर में तैनात हैं। इसके अलावा गोंडा, सीतापुर में तैनात महिला सिपाहियों ने भी आवेदन किया है। सोनम ने बताया कि डीजी आफिस में प्रार्थना पत्र दी हूं। मुझे बुलाकर पूछा भी गया है। मेरा जेंडर डिस्फोरिया है।
इसका सर्टिफिकेट भी आवेदन में लगाया है। फिलहाल, इस मामले में लखनऊ मुख्यालय से अभी कोई फैसला नही आया है। अगर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जेंडर चेंज कराने के लिए हाईकोर्ट में भी गुहार लगाऊंगी।

