Site icon Yashbharat.com

किसानों और सरकार के बीच 19 को होने वाली वार्ता टली, अब 20 जनवरी को होगी

kisan_rail_roko_in_punjab_21075343

नई दिल्ली। किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच 19 जनवरी को होने वाली बैठक 20 जनवरी को स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के माध्‍यम से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने दी है। इससे पहले, आंदोलन के बीच सोमवार को किसान महिला दिवस मनाया गया। पूरा आंदोलन महिलाओं को समर्पित रहा। टीकरी बार्डर पर सभा में तो महिलाएं बड़ी तादाद में थी हीं, मंच भी पूरी तरह से उन्होंने ही संभाला। 20 महिलाएं 24 घंटे के लिए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठीं।

यहां सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और दूसरे राज्यों से महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक महिलाओं के जत्थे पहुंचते रहे। आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, राष्ट्रपति से सम्मानित संतोष दहिया के अलावा कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं यहां पहुंचीं। कई महिलाएं ट्रैक्टर पर सवार थीं बाकी ट्रालियों और दूसरे वाहनों में बैठकर यहां पहुंचीं। यूपी गेट पर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रदेशों से आई कबड्डी की टीमों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version