katniLatestमध्यप्रदेश

किशोर ने मंदिर से उठाई हनुमानजी की गदा और शुरू कर दिया लोगों को पीटना

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र के रंगनाथ थाना क्षेत्र में आज सुबह उंस वक्त हड़कम्प मच गया जब ये सिरफिरे ने यहां हनुमानजी के मंदिर से गदा उठाया और मंदिर में मौजूद लोगों को गदा से पीटना शुरू कर दिया। सिरफिरा नाबालिग बताया जा रहा।  मंदिर में मौजूद लोगों ने जैसे तैसे इस किशोर पर काबू पाया।

इस घटना में करीब 5 लोगों को चोटें आईं जिसमें खुद युवक की मां तथा परिजन शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि यह किशोर मानसिक तौर पर अस्वस्थ है।

Back to top button