jabalpurमध्यप्रदेश

किशोरी के साथ नौ महीने तक रेप, वहीं लकड़ी बीनने गई महिला के साथ कबाड़ी ने की दरिंदगी

जबलपुर। जिले में 16 वर्षीय किशोरी और लकड़ी बीनने निकली एक 27 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ बीते नौ महीने से एक युवक धमकी देकर रेप कर रहा था। वहीं महिला के साथ दरिंदगी करने वाले कबाड़ी ने जुबान न खोलने की धमकी दी थी। महिला की हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में लिया है।

किशोरी को अकेला पाकर किया रेप
जानकारी के अनुसार घमापुर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं, किशोरी 10वीं में पढ़ती है। 26 जनवरी को किशोरी घर पर अकेली थी। तीन बजे के करीब विनोद कुशवाहा न्यूज पेपर लेने के बहाने पहुंचा और उसके साथ रेप किया। धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके छोटे भाई को मार डालेगा।
किशोरी ने डर की वजह से जुबान नहीं खोली। पिछले नौ महीने से किशोरी उसके अत्याचार सहती रही। हिम्मत कर उसने मां से आपबीती सुनाई। इसके बाद बेटी काे लेकर मां घमापुर थाने पहुंची और आरोपी विनोद के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया।

गोराबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar
गोराबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गोराबाजार में महिला के साथ दरिंदगी
उधर, गोराबाजार क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला के साथ दरिंदगी हुई। महिला मंगलवार शाम पांच बजे के करीब लकड़ी बीनने गोराबाजार आर्मी क्षेत्र में गई थी। उसी दौरान ग्वारीघाट क्षेत्र निवासी अज्जू उर्फ अजय गौड़ उसे झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी कबाड़ी का काम करता है और महिला उसके यहां कबाड़ एकत्र कर बेचने जाती थी।
दरिंदगी की शिकार महिला घर पहुंची तो रात में उसकी हालत खराब हो गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार को होश में आने पर उसने बयान में आपबीती सुनाई। गोराबाजार पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button