Food

किडस की पसंद हैल्दी और टेस्टी स्नैक्स है Tomato Bruschetta 

टेस्‍ट डेस्‍क। अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ हैल्दी बनाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें Tomato Bruschetta। खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह बच्चों के लिए हैल्दी भी है। सबसे खास बात तो यह है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो सोच क्या रही है बच्चों को जल्दी बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट टोमैटो ब्रुस्केटा।

सामग्री:
टमाटर- 2-3 (लंबे कटे हुए)
मारीनारा सॉस- ¼ कप
ऑलिव आयिल- 1 टेबलस्पून
नमक- ¼ टीस्पून
पिसी काली मिर्च- ¼ टीस्पून
ओरेगैनो- 1 टेबलस्पून
तुलसी- 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
मोजेरेला चीज- ¼ कप
फ्रेंच ब्रेड- 1 पैकेड

विधि:
1. एक बाउल में 2-3 कटे हुए टमाटर, ¼ कप मारीनारा सॉस, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, ¼ टीस्पून नमक, ¼ टीस्पून काली मिर्च, 1 टेबलस्पून ओरेगेनो, 2 टेबलस्पून तुलसी और ¼ कप मोजेरेला चीज को डालकर मिक्स करें।

  1. ओवन को 400°F पर प्रहीट करके गर्म करें। इसके बाद फ्रेंच ब्रेड को मोटे टुकड़ोें में काट लें।

  2. ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर का मिश्रण रखने के बाद बेकिंग ट्रे पर रखें। इसके बाद इसे 5-7 मिनट के लिए बेक करें।

  3. आपका टोमैटो ब्रुस्केटा बन कर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

Leave a Reply

Back to top button