katni

कार में लिफ्ट देने के बाद चाकू की नोक पर युवती से बलात्कार

कटनी। बड़वारा थाना के पठरा गांव के समीप जंगल में युवती से चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।

मैहर दर्शन कर वापस लौट रही थी युवती, आरोपी फरार

थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद ने बताया कि जबलपुर निवासी 23 वर्षीय पीड़िता जबलपुर से मैहर दर्शन करने गई थी। मंगलवार दोपहर वह बस से मैहर से जबलपुर के लिए चली तो बस मैहर के समीप खराब हो गई। पीड़िता दूसरी बस का इंतजार कर रही थी, इसकी दौरान जबलपुर के विजयनगर निवासी आरोपी संजय बसानी अपनी कार से यहां पहुंचा और जबलपुर तक लिफ्ट देने की बात कही। चूंकि पीड़िता पहले से ही आरोपी संजय को पहचानती थी तो उसके साथ कार में बैठ गई।

आरोपी संजय ने पीड़िता को अकेला पाकर फायदा उठाया और कार जबलपुर ले जाने के बहाने बड़वारा पठरा जंगल में ले गया। यहां पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बलात्कार के बाद उसके साथ मारपीट के बाद उसके साथ मारपीट की और जंगल में ही छोड़कर भाग निकला।

थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद ने बताया कि बलात्कार की शिकार पीड़िता ने डायल 100 के माध्यम से मदद मांगी और शिकायत दर्ज करवाने थाने आई। देररात पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजय बसानी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Back to top button