नेशनल डेस्क: भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह काफी लोकप्रिय है,सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग नरेन्द्र मोदी को फॉलो करते हैं। पीएम के रूटीन से लेकर उनके पहनावे तक हर चीज के बारे में लोग जानने की इच्छा रखते हैं। इसी बीच मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नियमों का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीआईबी, पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार) ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री अधिकारियों से हाथ मिलाने के बाद गाड़ी में बैठ जाते हैं और उसके बाद सबसे पहले अपनी सीट बेल्ट लगाते हैं। पीआईबी ने इस वीडियो को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के प्रति जागरूक करने के लिए शेयर किया है।
इस वीडियो के साथ पीआईबी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री कार में बैठने के बाद सबसे पहले सीट बेल्ट लगाते हैं। लेकिन आपका क्या बहाना है? यातायात नियमों को लेकर पीएम की सजगता की काफी तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक पांच हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लोग अब तक कमेंट भी कर चुके हैं।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि सीट बेल्ट लगाना प्राथमिक संयम प्रणाली है जो 45 से 60 प्रतिशत तक सड़क में मौत के खतरे को कम कर सकता है जबकि मारुति सुजुकी इंडिया लिमटेड ने 2017 में एक अध्ययन किया था जिसमें खुलासा हुआ था कि सिर्फ 25 प्रतिशत लोग ही सीट बेल्ट रेगुलर लगाते हैं। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने जीवन की कीमत को समझें। बाइक चलाते वक्त हेल्मेट अवश्य पहनें और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
-
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
