कार्रवाई: वायरल वीडियो में पैसा गिनते पाटन SDOP पुलिस मुख्यालय अटैच

Screenshot 20190825 060813 WhatsApp

भोपाल । जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र के एसडीओपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के डीजीपी ने इसे संज्ञान लेते हुये कड़ी कार्रवाई की है। पैसा लेते दिखने वाले एसडीओपी को मुख्यालय अटैच कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि जबलपुर के पाटन में पदस्थ एसडीओपी एस एन पाठक का रुपये लेते हुये वीडियो वायरल हुआ था। कतिथ तौर पर यह पैसा वह रेत कारोबारी को संरक्षण देने के लिए लेते दिख रहे थे। पुलिस मुख्यालय ने इसे कदाचरण का मामला मानते हुए पाठक को मुख्यालय अटैच कर दिया है। तदाशय के आदेश देर शाम जारी कर दिए गए।

देखें आदेश
IMG 20190827 WA0030

इसे भी पढ़ें-  MP Rail News: कांचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान रामचंद्र यादव ने देवदूत बनकर बचाई जान