अजब गजब

कांस्टेबल का अनोखा आवेदन, ‘प्लीज, पत्नी को पीटने की अनुमति दे’

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर पुलिसकर्मी इन दिनों आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के बीच एक रोचक बात सामने आई है। यहां पुलिस विभाग के आंदोलन के दौरान रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक पति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी की पिटाई की अनुमति मांगी है।
police constable latter 20 06 2018

पुलिस आरक्षक संजय सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि अपनी मांगों को लेकर पुलिस कर्मी सपरिवार विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस आंदोलन में मेरी पत्नी भी शामिल होना चाहती है, जबकि मैं नहीं चाहता कि वह धरना प्रदर्शन में शामिल हो, इसलिए मेरी पत्नी को रोकने के लिए मुझे उसे पीटने के अनुमति दें।

tavite

साथ ही पति ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी पत्नी का मायका राजनीतिक घराने से संबंधित होने के कारण मुझ पर आपराधिक मामला दर्ज करा सकते हैं। पुलिस आरक्षक का यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button