Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस MLA अदिति को मंहगा पड़ा प्रियंका गांधी वाड्रा पर बस को लेकर सवाल उठाना, हुई निलंबित

Rahul Gandhi Aditi Singh

Aditi singh द्वारा Priyanka Gandhi Vadra की बस मुहिम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस विधायक Aditi Singh को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। Aditi Singh पर पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानजारी करने का आरोप है।

बता दें, प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने के लिए Priyanka Gandhi Vadra ने 1000 बसें चलाने की पहले की थी, जो राजनीति की भेंट चढ़ गई।

इस कवायद के बीच Aditi Singh ने अपनी ही पार्टी को कटघर में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वाहनों की बोगस लिस्ट जारी करके कांग्रेस समय व्यर्थ कर रही है। इसी बयान के बाद पार्टी ने आज यह कार्रवाई की।

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि विधायक अदिति सिंह को नवंबर में ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। तभी विधानमंडल दल नेता ने उनकी सदस्यता रद्द करने को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिख दिया था। उसी वक्त अदिति को महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पद से भी हटा दिया था।

Exit mobile version