भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के शक्ति प्रोजेक्ट का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। इसके माध्यम से हर मतदान केंद्र के मतदाता को कांग्रेस से जोड़ा जाना है। जो नेता इससे एक हजार से ज्यादा मतदाता को जोड़ेगा, उसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात करने का मौका दिया जाएगा। लोकार्पण के दौरान कमलनाथ ने नेताओं को चेतावनी दी कि जो अपने मतदान केंद्र, ब्लॉक या जिले के मतदाताओं को इससे नहीं जोड़ पाएगा, उसे राजनीतिक जीवन के बारे में सोचना चाहिए। कार्यक्रम में पहले दिन जो कांग्रेस नेता मतदाता परिचय पत्र लाए थे, उन्हें रजिस्ट्रेशन करके दिखाया गया। साथ ही बताया गया कि मतदाता परिचय पत्र के आईडी नंबर से मोबाइल नंबर 8828843009 पर संदेश भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
कमलनाथ ने शक्ति को क्रांतिकारी प्रोजेक्ट बताया और कहा कि इसके माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शक्ति से जोड़ने का काम कांग्रेस के प्रदेश, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों, वर्तमान व भूतपूर्व विधायक को करना है। इसके लिए 31 अगस्त की तारीख तय की गई है।
जो ब्लॉक ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ेगा, उसका सम्मान किया जाएगा। इससे कांग्रेस नेताओं के जुड़ने पर संगठन मजबूत होगा। डेटा एनालिस्टिक्स सेल की समन्वयक अजीता वाजपेयी पाण्डे ने कहा, शक्ति के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश और सुझाव कार्यकर्ता तक सीधे पहुंचा सकते हैं। इसी तरह कार्यकर्ता भी अपना सुझाव हाईकमान तक पहुंचा सकते हैं।
अजय सिंह 4 समितियों में शामिल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को विधानसभा चुनाव की चार समितियों में सदस्य बनाया है। पीसीसी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि अजय सिंह को चुनाव अभियान समिति, योजना व रणनीति समिति, घोषणा पत्र समिति और समन्वय समिति में सदस्य बनाया गया है।
चुनावी तैयारी की हुईं बैठक
इधर, कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की गुरुवार को पीसीसी में बैठक हुई। भोपाल संभाग की चुनाव अभियान समिति की इस बैठक में अन्य जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए। वहीं, योजना व रणनीति समिति की बैठक में भी चुनाव संबंधी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कमलनाथ ने पोरवाल समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अभा पोरवाल महासभा के पदाधिकारियों ने यहां कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से किसान परेशान हैं। क्रय शक्ति घट गई है।
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
