कांग्रेस में न जाने की वजह से मुझे प्रताड़ित कर रही सरकार-संजय पाठक

sanjay pathak

कटनी। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक और प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री संजय पाठक ने प्रशासन द्वारा उनके परिवार की खदानों पर की गई कार्यवाही को लेकर कहा है कि जिस आधार पर खदानें बन्द की गई हैं , 3 मई 2019 का सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश ग्राम निवास के खसरा नम्बर 220 में स्वीकृत मार्बल खदान के संदर्भ में है।

मेरी खदानें इस आदेश की परिधि में नही आती किंतु इस आदेश का हवाला लेकर राजनीतिक द्वेषवश मेरे परिवार की खदानों को बंद कराया गया।

संजय पाठक ने कहा कि मेरे कांग्रेस में न जाने की वजह से सरकार मुझे प्रताड़ित करने का हथकंडा अपना रही है। मैं भाजपा में हूं और सदैव रहूंगा। भाजपा से मेरा लगाव पार्टी की रीति नीति को लेकर है। भाजपा की विचारधारा से न भटकने के कारण और कांग्रेस में न जाने के कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा उनके परिवार और व्यापार को प्रभावित किया जा रहा। अगर ये कार्यवाही भाजपा से प्यार का पंचनामा है, तो मुझे वह भी मंजूर है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अचानक प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री संजय पाठक की जबलपुर जिले के सिहोरा के अंतर्गत आने वाली माइन्‍स खदानों को बंद कर दिया है। इसे राजनितिक दुभार्वनापूर्ण कदम बताया है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Bypoll 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव के लिए BJP उम्मीदवार का ऐलान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे प्रत्याशी