कांग्रेस प्रवक्ता का दावा, मनमोहन ने अपनी जगह राहुल गांधी को दिया था पीएम बनाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली । कांग्रेस के प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि गांधी परिवार को कभी पद की लालसा नहीं रही।

गोहिल ने दावा किया कि 1991 में नरसिम्हा राव ने सोनिया गांधी को पीएम बनने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

यूपीए-1 में सोनिया गांधी ने खुद को नहीं मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व पार्टी चीफ राहुल गांधी के पास यूपीए-2 में प्रधानमंत्री बनने का मौका था।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अस्वस्थता के कारण राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की पेशकश की थी। गोहिल ने आगे कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मनमोहन सिंह की पेशकश को स्वीकार करने से मना कर दिया और अनुरोध किया था कि वह अपना कार्यकाल पूरा करें।

↑
Exit mobile version