कांग्रेस पार्टी सत्ता में क्या विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं हैं- उमा भारती

छतरपुर: जिले के हरपालपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने बुंदेलखंड के चुनावी दौरे के दौरान महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरपालपुर में पुरानी गल्ला मंडी में बीजेपी के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के पक्ष में आम सभा को संबोधित करते हुए शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तो गुस्सेल हूँ पर शिवराज सिंह को तो गुस्सा भी नहीं आता हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्र मंत्री उमा भारती ने कहा कांग्रेस पार्टी सत्ता में क्या विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं हैं। वहीं शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अगर मैं खुद भी मध्यप्रदेश की सरकार को चला रही होती तो शायद इतने अच्छे तरीके से प्रदेश की सरकार को नहीं चला पाती।उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि चौथी वार भी वो शिवराज सरकार को ही चुनें। महाराजपुर विधानसभा से उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह जी को अपना बड़ा भाई बताया।

Exit mobile version