Monday, May 18, 2026
Latest

कांग्रेस पर बरसे शिवानंद तिवारी, कहा- चुनाव चरम पर था और राहुल पिकनिक मना रहे थे

राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार के चुनाव में महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक पर थे। क्या पार्टी इस तरह ही चल रही है? आरोपों को इस तरह से लगाया जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है इससे फायदा भाजपा को हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मात्र तीन दिन के लिए प्रचार करने बिहार आए, प्रियंका भी नहीं आईं और जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां घूम रहे थे। यह सही नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम