Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस नेता ने मोदी पर की शर्मनाक टिप्पणी, BJP बोली- क्या अब भी चुप रहेंगे राहुल

2018 2image 10 32 046568900ramya ll

नई दिल्ली: कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख एवं कर्नाटक की पार्टी नेता दिव्य स्पंदना रम्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वह ‘‘पीओटी’’ पर हैं (नशे में हैं।) इस पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया जतायी गई और पार्टी ने इसे घटिया और जनता का ‘‘अपमान’’ बताया। रम्या ने मोदी पर यह निशाना प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक में एक रैली में वह टिप्प्णी करने के बाद साधा जिसमें उन्होंने कहा कि किसान उनकी शीर्ष प्राथमिकता हैं। मोदी ने अंग्रेजी के ‘टीओपी’ को टोमैटो (टमाटर), अनियन (प्याज) और पोटैटो (आलू) के तौर पर उल्लेखित किया।

रम्या ने ट्वीट किया, ‘‘क्या ऐसा तब होता है जब आप ‘पीओटी’ पर होते हैं। (गांजे के नशे में होते हैं।)’’ भाजपा ने रम्या पर शब्दों के चयन को लेकर पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अधिकतर लोग और हमारी पार्टी के सदस्य (प्रधानमंत्री सहित) यह नहीं जानते कि आप किस संबंध में उल्लेख कर रही हैं लेकिन आपके नेता इसे तुरंत पकड़ लेंगे। आपने अपनी घटिया टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान किया है, लेकिन आपके नेता को आप पर गर्व होगा।’’

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक में 3500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है जो कि भारत में सबसे अधिक है लेकिन उनके लिए ‘‘बोलना ‘पीओटी’ पर होना है।’’ भाजपा के अन्य नेता ने पूछा कि क्या अब भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में चुप रहेंगे।

Exit mobile version