कांग्रेस के चुनाव प्रभारियों की भोपाल में कोई बैठक नहीं
🇮🇳 यश भारत : भोपाल अपडेट @आशीष शुक्ला
यश भारत भोपाल/ प्रदेश कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बनाए गए प्रभारी और सह प्रभारीयों की फिलहाल कोई बैठक भोपाल मेँ नहीं बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री श्री राजीव सिंह ने इस तरह की खबरों को ग़लत बताया है।
बैठक बुलाए जाने की उक्त अटकलों के बीच पीसीसी के प्रशासनिक प्रभारी महामंत्री श्री राजीव सिंह ने कहा है कि माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय के प्रभारी व सह-प्रभारी 28 फरवरी के पहले अपने प्रभार के क्षेत्र में लगातार बैठकें करें।
उन्होंने कहा है कि इस सम्बंध में भोपाल में फिलहाल कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। बैठक बुलाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत रूप से व्यक्तिगत सूचना दी जाएगी कृपया अन्य माध्यमों से प्राप्त भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें।।

