jabalpur

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल के सिद्धबाबा क्षेत्र में पार्षद जतिन राज सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर तोडफ़ोड़ व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 12 भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। इसके पहले मामले में भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर के दोनों बेटे राजा व राम सोनकर पर ईनाम घोषित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं इस मामले में चार फरार ईनामी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में हनुमानताल टीआई विजय तिवारी ने बताया कि सिद्धबाबा क्षेत्र में 24 नवम्बर को कांग्रेस पार्षद पार्षद जतिन राज अपने साथी प्रदीप अहिरवार, नितिन अहिरवार, मनोज कोरी, महाजन चौधरी , दिलीप कुमार रजक एवं मनीष वर्मा तथा वार्ड के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ राधा कृष्णन वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के प्रचार प्रसार एवं बूथ कमेटी पर्ची वितरण का काम करते हुये रात 1 बजे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अहिरवार के घर के सामने सिद्धबाबा रोड पर खडा था। तभी विधायक अंचल सोनकर के पुत्र राम सोनकर, राजा सोनकर, बबुआ सोनकर, जानू सोनकर, अशोक सोनकर, दिलीप गर्ग , मन्टू सोनकर सहित करीब 150 से 200 युवक आये और उसका नाम पूछकर वहीं रूक गये, एवं उसे जान से मारने की धमकी देते हुये गालीगलोज कर इस क्षेत्र मे न दिखने को कहा, इसी दौरान 2 हवाई फायर किये गये, राजा सोनकर एवं राम सोनकर ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट की, प्रदीप अहिरवार को मन्टू सोनकर ने उल्टे बट से मारा प्रदीप के बाये पैर मे चोट आयी है, दिलीप रजक के साथ राम सोनकर एवं अशोक सोनकर ने मारपीट कर माथे मे चोट पहुचा दी, मनीष के हाथ से मोबाईल छुडा लिये, जो नहीं मिला।
मारपीट करने के बाद सभी संजय अहिरवार के घर के गेट व कार्यालय पर लाठी, पत्थर तोडफोड़ कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में राम सोनकर, राजा सोनकर निवासी भरतीपुर, अशोक रोहिताश उर्फ बतुआ निवासी सिद्ध नगर नई बस्ती हनुमानताल, दिलीप गर्ग निवासी झिन्ना मोहल्ला, मंटू सोनकर निवासी सिंधीकैंप, चंदन सोनकर, मोनू सोनकर, दीपक सोनकर, भूरा सोनकर, लकी सोनकर, सभी निवासी भतीपुर तथा अश्वनी लोधी, मोन्टो उर्फ आयुष विश्वकर्मा दोनो निवासी बढई मोहल्ला, इस प्रकार कुल 12 की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार फरारी ईनामी बदमाश भूरा सोनकर उम्र 21 वर्ष, लकी सोनकर उम्र 29 वर्ष, अश्वनी लोधी उम्र 28 वर्ष , मोन्टो उर्फ आयुष विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply