Site icon Yashbharat.com

LIVE:कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिया भाजपा के आरोपों का जवाब कहा- मेरा किसी उद्दोग से सम्बन्ध नहीं

kamalnath 1466022821

भोपाल। राजधानी में आज कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर वार करते हुये कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। समय बदल गया है। आज चुनाव लोकलाइज हो गए हैं। कांग्रेस के लिए यही चुनौती है। भाजपा और धनबल से मुक़ाबला है। नाथ ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कृषि क्षेत्र पर 75 फ़ीसदी अर्थव्यवस्था आधारित है, लेकिन किसानों की सरकार को सुध नहीं है ।

कमलनाथ पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। गौरतलब है कि 4 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह के भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर हमला बोला था। आज कमलनाथ ने इन्ही आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। कमलनाथ ने सीधे तौर पर सीएम को निशाना साधते कहा कि शिवराज किस बात का पुरस्कार लाए। सबसे ज़्यादा आत्महत्या तो किसान यहाँ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब मैं वाणिज्य मंत्री था तो सब्सिडी वाले ग़ल्ले के लिए डब्ल्यूटीओ से लड़ाई लड़ी थी। कमलनाथ ने केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधते कहा कि आज कृषि क्षेत्र मार खा रहा है। नोटबंदी एक घोटाला है। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया कर्नाटक चुनाव में मुद्दा नहीं हैं। युवा पीढ़ी भटक रही है। रोज़गार तभी संभव है जब निवेशकों को भरोसा हो।
उन्होंने भाजपा सरकार से प्रश्न किया कि
नर्मदा वृक्षारोपण में कितना पैसा बर्बाद किया। उन योजनाओं पर पैसा लगना चाहिए जहाँ 20 फ़ीसदी वापस आए। मप्र के मतदाताओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की लड़ाई पूरी भाजपा से है। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि कमलनाथ किसी उद्योग से संबंधित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 40 साल के राजनीतिक जीवन में मुझ पर किसी ने उँगली नहीं उठाई।

व्यापमं के मामले में उन्होंने कहा कि व्यापम की लड़ाई अंत तक लेकर जाऊँगा। कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सवाल पर कांग्रेस अध्य्क्ष ने साफ किया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाज़ी नहीं है। बूथ लेवल पर हमारी टीम बनना तैयार हो गई है। तीन महीने बाद सक्रिय होंगी।

कमलनाथ ने कहा कि ईव्हीएम पर हमें पूरी तरह विश्वास नहीं। न ही जनता को भरोसा। निर्वाचन आयोग से चर्चा हो रही है।

Exit mobile version