कश्मीर में सेना ने तोड़ी आतंकवाद की कमर, हिजबुल का टॉप कमांडर मारा गया

देश में कई आतंकवादी गतिविधियों का अंजाम देने वाला एक बड़ा आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी-संगठन का सबसे पुराने और शीर्ष कमांडरों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।
One of the oldest & top-commander of Hizbul Mujahideen terror-outfit Mehrazuddin Halwai @ Ubaid got neutralised in Handwara encounter. He was involved in several terror crimes. A big success: IGP Kashmir
— ANI (@ANI) July 7, 2021
कश्मीर के आईजीपी ने जानकारी दी कि यह आतंकवादी कई आतंकी वारदातों में शामिल था। सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी सफलता बताया गया है।
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में क्रालगुंड के पाजीपोरा-रेनान इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इलाके में आतंकियों के छुपे होने की आशंका के चलते ये ऑपरेशन चलाया गया था ।








