कल होगा दिवंगत श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

मुंबई। श्रीदेवी का शनिवार को निधन होने के बाद आखिरकार उनकी पार्थिव देह को भारत लाने की इजाजत मिल गई है। जिसके बाद उनका शव मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। अंतिम दर्शन का कार्यक्रम परिवार वालों की ओर से मीडिया को दे दिया गया है।

इससे पहले बोनी कपूर के बेटे अर्जुन भी दुबई के लिए रवाना हो गए थे। वहीं मीडिया रिपोट्स के अनुसार दुबई में श्रीदेवी से जुड़ा केस भी बंद कर दिया गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की देह उनके परिजनों को सौंप दी गई थी जिसके बाद विशेष लेप लगाकर उसे अनिल अंबानी के विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना किया गया।

इसके साथ ही परिवार की ओर से मीडिया को उनके अंतिम संस्‍कार के कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जो इस प्रकार है- परिवार ने बयान जारी कर कहा है कि खुशी, जान्हवी, बोनी कपूर, पूरे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की ओर से इस भावनात्मक क्षण के दौरान जो सहयोग और समर्थन प्राप्‍त हुआ उसके लिए तहे दिल से धन्‍यवाद।

इसे भी पढ़ें-  कटाएघाट में रिवर फ्रंट योजना के प्रगतिरत कार्यों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश,1 जनवरी से पूर्व सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय,कटाएघाट मेला आयोजन की व्यवस्थाओं को समय रहते करें पूर्ण : निगमायुक्त 

Leave a Reply