Site icon Yashbharat.com

कल्पेश याग्निक मौत मामला: महिला पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Kalpesh Yagnik

नई दिल्‍ली। पत्रकार कल्पेश याग्निक के मौत के मामले में इंदौर पुलिस ने एक महिला पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा कल्पेश याग्निक से पैसे की मांग कर रही थी और रूपये न देने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी.

पहले यह माना जा रहा था कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई थी. लेकिन पुलिस की जांच में उनकी मौत में आत्महत्या के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इसी क्रम में पुलिस ने सलोनी अरोड़ा के इंदौर स्थित फ्लैट पर दबिश दी.

दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक के परिजनों ने उनकी मौत को दिल का दौरा मानने से इंकार करते हुए जांच की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने याग्निक के मोबाइल, टैबलेट और कम्प्यूटर को जांच के फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्रकार याग्निक ने अपनी मौत से कुछ ही दिन पहले इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजय कुमार शर्मा से मिलकर उन्हें आपबीती सुनाई थी. उन्होंने कहा था कि एक महिला पत्रकार उन्हें कथित तौर पर धमका रही है कि अगर उन्होंने उसे अखबार की नौकरी पर बहाल नहीं कराया, तो वह उन्हें झूठे मामले में फंसाकर बदनाम कर देगी.

Exit mobile version