Latestमध्यप्रदेश

कलयुग पर कलंक: आश्रम में गर्भवती हुई मूकबधिर किशोरी से बड़े भाई ने किया था दुष्कर्म

indore Rape News यह कलयुग का कलंक कहें तो भी कम है। एक संस्थान में गर्भवती मिली किशोरी से उसके बड़े भाई ने ही दुष्कर्म किया था। यह खुलासा आरोपित के डीएनए टेस्ट में हुआ है। पीड़िता की मां ने तो आश्रम में ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह कपड़ा शोरूम पर काम करता है।

पीथमपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी को मूक-बधिर एवं मानसिक रूप से कमजोर होने से एक संस्थान में भर्ती करवाया गया था। इसी वर्ष फरवरी माह में पता चला किशोरी गर्भवती हो गई है। उसको छह माह का गर्भ है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ आश्रम के अंदर ही दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने शक के आधार पर रिश्तेदार, आश्रमकर्मी, ड्राइवर और कुछ किशोरों का डीएनए टेस्ट करवाया। गुरुवार को मिली एफएसएल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म पीड़िता के भाई द्वारा किया गया था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 20 वर्षीय आरोपित कपड़ा शोरूम पर नौकरी करता है।

Back to top button