Latestविधानसभा चुनाव 2018

कर्नाटक राज्य में बड़ी पार्टी बनी भाजपा, (BJP 112, कांग्रेस 68, JDS+ 40)

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया। राज्य में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सीटें हासिल नहीं हुईं। रूझानों के मुताबिक भाजपा को बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रूझानों ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा का जनता दल (एस) ‘किंगमेकर’ की भूमिका को पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं बहुमत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है।

कुल सीटें: 222\222 (रुझान)

पार्टी आगे
भाजपा 112
कांग्रेस 68
+जेडीएस 40
अन्य

LIVE अपडेट्स

  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
  • बदामी सीट से सीएम सिद्धारमैया आगे, चामुंडेश्वरी से पीछे।
  • रामनगर से कुमपास्वामी आगे।
  • शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा आगे।
  • वरुणा सीट से सीएम सिद्धारमैया का बेटा आगे।

yashbharat
सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य की 220, भाजपा 222, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) 199 और गठबंधन की साझेदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 18, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो, स्वराज इंडिया पार्टी 11, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) तीनों पार्टियां ही सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। राज्य में 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आर.आर. नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।

Leave a Reply

Back to top button