Monday, April 20, 2026
Latest:
विधानसभा चुनाव 2018

कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त, PM मोदी के बारे में ये हैं जनता की राय

बेंगलुरु: लोकनीति-सी.एस.डी.एस. और ए.बी.पी. न्यूज के सर्वे के बाद एन.डी.टी.वी. ने भी अपने सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई है। चैनल के अनुसार कांग्रेस 93-99 सीटें, विपक्षी दल भाजपा 85-91 और जद (एस) को 33-39 सीटें मिल सकती हैं। 4 सीटें अन्य को मिल सकती हैं। यानी पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के सर्वेसर्वा एच.डी. देवेगौड़ा किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि वह चुनाव बाद किसी भी दल से गठबंधन  करने से अब तक इंकार करते आए हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस से खुश जनता 
राज्य में विकास के मामले में लोगों ने कांग्रेस को बेहतर बताया है। 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सिद्धरमैया की सरकार विकास में बेहतर है। वहीं 32 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को और 24 प्रतिशत ने जद (एस) के विकास एजैंडे पर सहमति जताई। सिद्धरमैया के कामकाज पर 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जबकि 43 प्रतिशत लोगों ने अच्छा कहा, यानी कि लोगों ने सिद्धरमैया के काम को भी सराहा है।
PunjabKesari
39 प्रतिशत जनता कांग्रेस के साथ
राज्य की 39 प्रतिशत जनता कांग्रेस के साथ दिख रही है। वहीं सर्वे में 33 प्रतिशत लोग भाजपा के साथ और 22 प्रतिशत जनता जद (एस) गठबंधन के साथ है। यानी कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वोट शेयर में 5 प्रतिशत का अंतर है।

मोदी के कामकाज से जनता कितनी खुश?
केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कामकाज से जनता खुश दिख रही है। 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 45 प्रतिशत लोगों ने अच्छा और 16 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया। वहीं 12 प्रतिशत ने कहा कि मोदी का काम बहुत खराब है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply