Latestराष्ट्रीय

कर्नाटक उपचुनाव: येद्दयुरप्पा के बेटे, कुमारस्वामी की पत्नी ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली। कर्नाटक की तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए कुल 1248 कर्मी तैनात किए गए हैं। अभी तक आए रुझानों के अनुसार बेल्लारी और जमखंडी में कांग्रेस, मंड्या और रमानगर में जेडीएस तथा शिमोग में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।उनकी जीत तय मानी जा रही है क्योंकि यहां के भाजपा उम्मीदवार एल चंद्रशेखर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। वहीं, शिमोगा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम येद्दयुरप्पा का बेटा बीएस राघवेंद्र चुनाव लड़ रहा है। येद्दयुरप्पा को भरोसा है कि उनके बेटे की चुनाव में जीत तय है।
बता दें कि शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव को सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उपचुनावों के नतीजों का सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।

इन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
बेल्लारी
शिमोगा
मंड्या

इन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
रामानगर
जमखंडी

Leave a Reply

Back to top button